Garhwa news: पूर्व सैनिक की मौत पर गढ़वा में सड़क जाम! परिजनों ने लगाया हत्या की आशंका
Garhwa news: पूर्व सैनिक की मौत पर गढ़वा में सड़क जाम! परिजनों ने लगाया हत्या की आशंका
गढ़वा नगर नेशनल हाईवे पर पूर्व सैनिक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या की आशंका
शनिवार की शाम विकास कुमार सिंह अपने बुलेट से गढ़वा स्थित सहीजना किराए के मकान पर आ रहे थे। उसी दौरान मेराल के अकलवानी में उनका बाईक और शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ दिखा। घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने विकास को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने गढ़वा सदर अस्पताल के सामने एन एच 75 को जाम कर दिया। गढ़वा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बीडीओ कुमुद झा और सीओ मयंक कुमार झा भी पहुंचे। जहां परिजनों से उचित मुआवजा एवं जांच कर कार्रवाई की लिखित आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
परिजनों के अनुसार आर्मी से सेवा निर्मित विकास कुमार सिंह ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे इन दिनों उनका एक काम मेराल प्रखंड में चल रहा था। मेराल से भी लौट रहे थे उसी दौरान यह घटना हुई है। परिजनों के अनुसार विकास सिंह की मौत दुर्घटना से नहीं हुई है परिजनों का कहना है कि विकास सिंह के सिर्फ माथे में चोट लगी है जबकि माथे में पहने हुए हेलमेट पर जरा सा भी खरोच नहीं है इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि विकास कुमार सिंह की किसी ने हत्या कर दी जिसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच करने की मांग की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating