दीप प्रज्वलित कर, केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस
सगमा प्रखण्ड से नूर अंसारी कि रिपोर्ट
सगमा प्रखण्ड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई । कार्यक्रम मे बच्चों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल के निदेशक महताब आलम सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर नमन किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी की गई। वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनडीहा में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दिप प्रज्वलित कर बच्चों ने केक काटा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी की गई। संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मनोहर दास ने बताया कि डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था ।उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ॰ राधाकृष्णन का जन्म तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेन्सी के चित्तूर जिले के तिरूत्तनी ग्राम के एक तेलुगुभाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र छात्राओं सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating