बिशुनपुरा संगम कोचिंग सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस
विशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा स्थित सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में संचालित संगम कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम की शुरुआत, कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम पांडे ,मुख्य अतिथि दीपा कुमारी तथा दयानंद यादव ने संयुक्त रुप से सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व केक काटकर बच्चों के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि दयानंद यादव ने कहा कि आज का यह दिन सभी शिक्षकों के सम्मान और आभार प्रकट करने का दिन है । देशभर में स्कूल ,कॉलेज , विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर इस दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। संगम कोचिंग सेंटर के संचालक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहां कि गुरु बिना ज्ञान नहीं होता है गुरु समाज का दर्पण होते हैं। संगम कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।मौके पर कोचिंग के शिक्षक संजय विश्वकर्मा, प्रभु चंद्रवंशी, रविंद्र प्रताप देव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भोलानाथ साहू ,रामेश्वर राम चंद्रवंशी, प्रभु राम चंद्रवंशी, डॉ प्रवीण यादव, चंदन कुमार मेहता, ग्रामीण जनताओ के साथ-साथ सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating