दो करोड़ दस लाख रुपये के गबन मामले में सीबीआई की टीम ने की छापेमारी।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना उप डाकघर से हुए लगभग दो करोड़ दस लाख रुपये के गबन मामले में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को आरोपी संजय कुमार के आवास पर लगभग दो घण्टे तक छापेमारी की।11 बजे से चला छापेमारी अभियान लगभग एक बजे तक चली।जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम को कुछ विशेष हाथ नही लग पायी है। सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने संजय कुमार की पत्नी और पिता जी से पूछ-ताछ कर वापस लौट गयी है। सीबीआई की ओर से इस मामले के एक अन्य अभियुक्त भवनाथपुर के अरसली गांव निवासी अश्विनि कुमार ठाकुर के आवास पर भी छापेमारी किये जाने की सूचना है।हालांकि छापेमारी दल मे शामिल अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं । विदित हो कि रमना उप डाकघर मे विभिन्न आवर्ती खातों से अवैध निकासी करने के मामले में सहायक डाक अधीक्षक शंकर कुजूर ने जून 2019 मे रमना थाना मे तत्कालीन उप डाकपाल कामेश्वर राम, अश्विनि कुमार, मंजीत कुमार और संजय कुमार पर मामला दर्ज कराया था।दो वर्ष तक चले विभागीय जांच के बाद मामला सीबीआई को टेक ओवर कर दिया गया है। जिसके बाद से सीबीआई की टीम रेस हो गयी है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating