नौका प्रभन बाबा मंदिर प्रांगण में करमा पूजा समारोह का किया गया आयोजन।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड के नौका प्रभन बाबा मंदिर प्रांगण में करमा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांव से आए श्रद्धालुओं ने कर्मा डाली की विधिवत पूजा अर्चना की। गांव के बैगा, पाहन, देवार द्वारा कर्मा की डाली गाड़ कर परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कराया ।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति की पूजा है ।इस पूजा पाठ की परंपरा को कायम रखने की आवश्यकता है ।इस पर्व में लोगों को एक साथ मिलने बैठने के साथ-साथ खुशियाँ मनाने का मौका मिलता है। रामकरेश चौरसिया शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह, मुखिया विनय सिंह, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न गांव से आए नृत्य मंडली द्वारा ढोल मांदर के साथ नृत्य कर रहे थे। महिलाएं अपने मंडली के साथ नाच रही थी। विभिन्न गांव से आए अलग-अलग नृत्य मंडली एक से बढ़कर एक अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। करमा पूजा प्रांगण में बाजार लगी थी ।मौके पर करमा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव ,संयोजक, सांसद प्रतिनिधि रुप निरंजन सिन्हा, ठाकुर प्रसाद महतो, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता ,चंद्रशेखर सिंह, जितेन सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating