कालाबजारी के नियमित अवैध रूप से बिक्री हेतु चावल एवं गेंहू क्रय करने एवं खाद्यान जमाखोरी करने को लेकर मां सकुन्तला ट्रेडर्स के संचालक राकेश कुमार पर कराया प्राथमिकी दर्ज
भवनाथपुर। प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने अनाधिकृत रूप से सरकारी राशन का खाद्यानके कालाबजारी के नियमित अवैध रूप से बिक्री हेतु चावल एवं गेंहू क्रय करने एवं खाद्यान जमाखोरी करने को लेकर मां सकुन्तला ट्रेडर्स के संचालक राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा डीएसओ राज महेश्वरम के नेतृत्व में राकेश कुमार के गोदाम को जांच किया गया जांच में गेहूं के 668 बोरा एवं चावल के 409 बोरा पाया गया। उक्त चावल एवं गेहूं के बोरे पर जनवितरण प्रणाली एवं एफ सी आई को निर्गत बोरे में खाद्यान्न पाया गया। वहीं जांच दौरान दो इनवॉइस जब्त किया गया। पहला इनवॉइस बाबा फ़ूड प्रोसेसिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रांची जिसमे गेहूं का मूल्य दर्शाया गया है एवं दूसरा श्री सकाम्बरी राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड तुपुदाना रांची है जिसमें चावल का मूल्य अंकित है इस से स्पष्ट होता है कि दोनों राइस मिल का इस मे संलिप्तता परिलक्षित होती है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating