नदियों से बालू माफिया खुलेआम बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू का कर रहे उठाव।
भवनाथपुर। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न नदियों से बालू माफिया खुलेआम बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू की उठाव कर सरकारी योजनाओं से लेकर निजी कार्यों के लिए ऊंचे दामों पर बेच कर जहां जेएसएमडीएस के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए राजस्व का चूना लगा रहें हैं। इनके इस कार्य में प्रशासन की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।
आपको बता दें कि भवनाथपुर के ढढरा नदी,मकरी, बरवारी, झगराखांड़,कैलान के नदी से बालू माफियाओं द्वारा खुलेआम बालू का उठाव किया जा रहा है,और इसपर प्रशासन मौन साधे हुए हैं।
पर15 अक्टूबर तक बालू उत्खनन पूर्णतः बंद है अधिकारियों के मिली भगत से बालू माफिया जे एस एम डी एस के आदेश को धता बताते हुए अवैध बालू का उत्खनन दिन के उजाले में बेधड़क कर रहे है। बरवारी नदी में दिन में बालू को जमा करते है और रात के अंधेरे में उसे ट्रैक्टर से भवनाथपुर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू का बिक्री कर रहे है। अवैध बालू उत्खनन कर जहाँ जे एस एम डी एस के आदेश का अवहेलना कर रहे हैं वहीं सरकार के लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं अवैध बालू लेकर जाने में तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने से आये दिन घटना दुर्घटना भी होते रहती है। सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव से पूछे जाने पर कहा कि नदी अवैध बालू उठाव कि जानकारी नहीं है जांच कर करें दोषियों पर करवाई कि जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating