0 0
बिशुनपुरा ब्लॉक के मीटिंग हॉल में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मीटिंग हुई संपन्न - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 7 Second



बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मीटिंग का आयोजन की गई जिस में आंगनबाड़ी पोषण माह के तहत एक शपथ ग्रहण कराई गई और आंगनबाड़ी सेविकाओं को यह बताया गया कि आप अपने- अपने क्षेत्र में हर व्यक्ति को यह बताएं कि वे जितना भी हो सके घरेलू चीज़ जैसे खाने पिने की सामग्री को प्रयोग में लाएं और स्वस्थ रहें।
वहीं बिशुनपुरा जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वेक्षा से बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों को सहयोग एवम सुचालन केलिए गोद भी लिया गया जिसमें बिशुनपुरा बीस सूत्री अध्यक्ष के द्वारा कोचेया, महुली खुर्द, महुली कला एवम विधायक प्रतिनिधि के द्वारा पंचायत भवन पिपरी कला, पिपरी खुर्द पोखरा टोला, भुइयां टोला पिपरी खुर्द, भूइयांटोला पिपरीकला और अमहर पंचायत बीडीसी के द्वारा सोनडीहा, पचफेड़ी, अमहर तथा उपप्रमुख बिशुनपुरा के द्वारा सारो, मुड़ेहारा सारो, ओढ़या एवम प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष के द्वारा जतपुरा, असनाहा टोला जतपुरा, बटौहा, सारांग केंद्रों को गोद लिया गया।
वहीं मीटिंग में आए नगर परियोजना सीडीपीओ रिना साहू , सुपरवाइजर दीपा कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सैलेंद्र देव, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, बिशुनपुरा प्रखंड नाजिर, अमहर पंचायत बीडीसी भरदूल चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress