
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार
मंझिआंव।गढ़वा।नगर पंचायत क्षेत्र बस स्टैंड मे नवदीप संघ दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता रामप्रसाद राम एवम शहजाद अंसारी ने किया।
वही दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु युवा में दुर्गा पूजा नवरात्रि के दौरान कार्यों को सफल संचालन हेतु अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय सदस्य का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष शनि चन्दरबंशी एवम गुड्डू रंगशाज को अध्यक्ष पद मनोनीत किया गया,वहीं उपाध्यक्ष अजय चन्दरबंशी, जाबेद अंसारी, पिंटू खान को बनाया गया।
तो वहीं सचिव सतीश चन्दरबंशी गुड्डु चन्दरबंशी टिंबर खान,एवम बाबू खान को बनाया गया। संरक्षक राम प्रसाद राम एवं शहजाद अंसारी को बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राज,अलीम अंसारी एवम अमित वर्मा को बनाया गया।
बैठक में सैकड़ों मातृ भक्त उपस्थित थे।
