थाना परिसर में मॉब लीचिंग व बच्चा चोरी को लेकर की गई बैठक।

बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद की अध्यक्षता में मॉब लीचिंग एवं बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बच्चा चोरी को लेकर फैल रहे अफवाह के प्रसार पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की बच्चा चोरी के अफवाह से बचें एवं व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। आजकल कही से कोई हित नात भी आ – जा रहे हैं तो उनको बच्चा चोर कहके उसके साथ मार पीट कर दिया जा रहा है जो गलत है। वही बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा ने कहा की आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बच्चा चोरी की अफवाह व बच्चे की अंग निकाले जाने की फर्जी सूचना तेजी से फैल रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है।
जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने बताया की बच्चा चोरी का मामला केवल अफवाह है , अफवाह फैलाने वाले शरारती लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर हैं। प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, टि्वटर, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर लोग बचा चोर जैसे अफवाह को ना फैलाएं। हम सभी को इस तरह के अफवाह से बचने की जरूरत है।
इस बैठक में अंचलाधिकारी निधि रजवार, बीडीसी शांति देवी, बीडीसी भरदूल चंद्रवंशी, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, समाजसेवी बलराम पासवान, नवल प्रसाद गुप्ता, बिशुनपुरा उप मुखिया मुकेश रवि, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, लतीफ अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, जितेंद्र यादव, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next post
रंका अनुमंडल मुख्यालय के उच्च विद्यालय में हिन्दी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating