बच्चा चोरी को लेकर फैल रहे अफवाह के प्रसार पर रोक लगाने के लिए लोगो से किया गया अपील।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना
प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक के दौरान बच्चा चोरी को लेकर फैल रहे अफवाह के प्रसार पर रोक लगाने के लिए लोगो को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह से बच्चे व उनके अभिभावकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहे है।ऐसे में इसे लेकर व्यापक स्तर पर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बच्चे चोरी की व बच्चे के शरीर का अंग निकाले जाने का फर्जी सूचना तेजी से फैल रहा है,जिसे लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है। थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने कहा की बच्चा चोरी करने का मामला केवल अफवाह है।हम सभी को इस तरह के अफवाह से बचने की जरूरत है.उन्होंने कहा की इस तरह के अफवाह के बढ़ावा से निर्दोष लोगो के इसके चपेट में आने की संभावना बनी रहती है.कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के बाद मारपीट नहीं करें तुरंत थाना को सूचित करें ताकि पूरी तरह छानबीन कर उचित कार्रवाई की जा सके।मौके पर प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,रूप नारायण यादव,राजेंद्र उराव,रामचंद्र राम,अजय बैठा सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating