0 0
Share
Read Time:1 Minute, 48 Second

झारखंड की जनभावनाओं के अनुरूप हेमंत सरकार – झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा इकाई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने गढ़वा गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान से चिनिया मोड़, रंका मोड़, मेन रोड होते हुए मझिआंव मोड़ तक गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया। नेताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही हैं। कैबिनेट में 1932 की खतियान और 27% ओबीसी आरक्षण पारित होने की खुशी में झामुमो नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाया। इस जश्न यात्रा में करीब 1000 नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्य नारायण यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिव चंदा देवी, प्रवक्ता रजनीगंधा देवी, केंद्रीय समिति सदस्य अनीता दत्त, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष-सचिव, सभी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सभी विभाग के विधायक प्रतिनिधिगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एवं सभी प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 421 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *