खबर का असर, सरांग उच्च विद्यालय में प्रतिपूर्ति राशि का वितरण करने पहुंचे सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ।

बिशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के सरांग उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्र छत्राओं के बीच सीआरपी महेंद्र गुप्ता एवम प्रधानाध्यापक जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से प्रति पूर्ति राशि का किया वितरण।
इसकी जानकारी देते हुवे विद्यालय के प्रधानाध्यपक जितेंद्र राम ने वताया की विधार्थियो बीच 94833 रु राशि का वितरण किया गया।
इस दौरान सीआरपी महेंद्र गुप्ता ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान किचन और बाथरूम का दरवाजा टूटा हुआ देख सीआरपी महेंद्र गुप्ता ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और 2 दिनों के अंदर इसे ठीक करवाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वर्ग में जाकर पठन-पाठन का जायजा भी लिया , वहीं विद्यार्थियों से शिक्षा, मध्याह्न भोजन, खेल कूद के बारे में जानकारी ली।
सीआरपी ने निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम, शौचालय का जांच किया।
जिसमें स्टोर रूम, शौचालय स्वच्छ पाए गए।
सी आरपी ने उपस्थित विद्यार्थियों एवम अभिभावकों से कहा की सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह से सहयोग कर रही है।
जिसमें नि:शुल्क शिक्षा, एमडीएम, छात्रवृत्ति, पुस्तक, बैग, ड्रेस समेत अन्य सुविधाएं देकर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रही है। इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से मिलनेवाली सुविधाओं का सदुपयोग करें।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिव समेत अन्य शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है , तभी सरकार का प्रयास सार्थक होगा।
इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव साव, संजोजीका सरिता कुंवर, शिक्षक शंभु सिंह, रविन्द्र पाठक, अनिता कुमारी, अभिभावक जगदीश बैठा, उदेश बैठा, जितेंद्र सिंह, अनिल पासवान, राजदेव सिंह, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating