नाबालिक लड़की का अपहरण एवं शोषण की घटित घटना को लेकर पिड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी
भाजपा गढ़वा जिला का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की नेतृत्त्व में कल दिनांक 20 सितम्बर 2022 को बरडीहा के बभनी गांव पहुंचा। विदित है कि कुछ दिनों पहले बभनी गांव के दलित परिवार के नाबालिक लड़की का अपहरण एवं शोषण की घटित घटना को लेकर पिड़ित परिवार से मिलकर समस्या को सुना और न्याय का भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में गरीब असहाय लोगों पर अत्याचार बढ़ा है हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है झामुमो सरकार में अपराधी बेखौफ हो कर घटना को अंजाम दे रहे हैं प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की कमजोर व्यवस्था के कारण इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है उन्होंने पिड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा परिवार आप सबके साथ खड़ा है भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि पुर्व की भाजपा सरकार में आम जनता सुरक्षित थी लेकिन वर्तमान की झामुमो सरकार में लुट हत्या बलात्कार घुसखोरी की घटनाएं आम हो चुकी है मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्रनाथ दूबे जिला आईटी सेल प्रभारी पुष्प रंजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता बरडीहा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मेहता सांसद प्रतिनिधि सतिश यादव धनंजय तिवारी सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating