क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च।

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना: दशहरा के अवसर पर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रति पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। दशहरा पर्व को गढ़वा पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर रमना प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के क्षेत्रो मे रविवार के अप्राह्न फ्लैग मार्च निकाली गई। जिसके माध्यम से पूजा के दौरान खलल करने वालों को चेतावनी दी गई। मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने की। जिसमें रमना थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ,एसआई विकेक पंडित,डीडी रवि के अलावे रमना थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
रमना थाना परिसर निकला फ्लैग मार्च तकरीबन मुख्यालय की सभी सड़कों से गुजरते हुए श्री सीताराम मानस मंदिर,नवयुवक संघ,बजार स्थित दुर्गा मंदिर और शहीद सिह चौक स्थित सूर्या कल्ब के भी पूजा पंडाल पहुंचा। फ्लैग मार्च माध्यम से लोगों को पर्व के मौके पर शांति बनाए रखने व विधि-व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं करने की नसीहत दी गई। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसके मद्देनजर बवालियों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पूजा पंडालों व संवेदनशील जगहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। गड़बड़ी होने पर न केवल चिन्हित लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि घटना के जिम्मेवार अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating