सूर्य मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम शशि शेखर प्रताप देव जी के द्वारा कराया गया संपन्न ।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विजयदशमी के शुभ अवसर पर सूर्य मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्यक्रम अध्यापक शशि शेखर प्रताप देव जी के द्वारा संपन्न कराया गया।
आपको बताते चलें कि 2011 में सूर्य मंदिर निर्माण हेतु विशुनपुरा हाई स्कूल के प्रांगण में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से श्री शिव कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, महेंद्र कुमार गुप्ता को सचिव तथा अशोक कुमार मेहता को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इन्ही के अध्यक्षता में सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कर 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया था तत्पश्चात सूर्य मंदिर का गड्ढा खोदने का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके बाद राधारानी प्रताप देव ने कार्य को रोकने का काम कि और राधारानी के द्वारा बोला गया कि यहां पर सूर्य मंदिर का निर्माण नहीं होगा, यह भूमि मेरी है। यह सब देखते हुए दवनकारा ग्राम के रहने वाले देवेंद्र दुबे जी आगे आए और अपना बेशकीमती जमीन थाना के बगल में सूर्य मंदिर निर्माण हेतु जमीन दी । देवेंद्र दुबे जी ने कहा कि जमीन के अभाव में सूर्य मंदिर का कार्य नहीं रुकेगा। तत्पश्चात 13 जून 2022 को श्री नागेंद्र पांडे जी के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन कर सूर्य मंदिर निर्माण हेतु ढलाई का कार्य प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 101 श्रद्धालु भक्त 5001/- तक सहयोग राशि सूर्य मंदिर निर्माण कमेटी को दिए हैं। उसी सहयोग राशि के आधार पर सूर्य मंदिर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वही मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता इस कमेटी के सक्रिय सदस्य श्री पृथ्वी नाथ पाल,मोतीलाल प्रसाद गुप्ता,रघुनाथ प्रसाद गुप्ता,लखन देव शर्मा,मनोज कुमार रवि, अशर्फी मेहता, दशरथ चंद्रवंशी,बंशी पासवान,गोपाल पाल,गणेश पाल, नवल प्रसाद गुप्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, जय राम पांडे , श्याम पांडे, श्यामसुंदर चंद्रवंशी आदि।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating