ईद -ए -मिलाद -उन -नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का प्रमुख त्यौहार ईद-ए -मिलाद -उन -नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर गांव की गलियों और सड़कों पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में झंडा ,बैनर लिए लोग नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, नारे रिसालत या रसूलुल्लाह , हुजूर की आमद मरहबा आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर पातागड़ा , अमहर, मधुरी, पतिहारी इत्यादि गांव की गलियां और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तथा विभिन्न चौक चौराहों पर हरे -हरे झंडे लगाए गए थे। पतागड़ा ,अमहर, मधुरी, पतिहारी इत्यादि गांव में 12 वें रबी -उल -अव्वल की जुलूस निकाली गई।
ईद -ए -मिलाद -उन -नबी इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को याद करने और खुशी से मनाने के लिए रबी- उल- अव्वल के 12 वें दिन ईद -ए- मिलाद -उन नबी का त्यौहार मनाया जाता है। मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर थे। शिया समुदाय का मानना है ,कि इस दिन पैगंबर ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी चुना था।
आपको बताते चलें कि ईद- ए- मिलाद- उन- नबी के खास मौके पर कई जगहों पर जुलूस निकाले जाते हैं तो कहीं पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। इस दिन खास तौर पर मस्जिदों को सजाया जाता है और इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ कुरान सब को पढ़ाया जाता है । वही मोहब्बत साहब के संदेशों को प्रसार किया जाता है। इस पर बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण यादव, पातागडा कला के सदर इसरार हुसैन, उल्फत अंसारी, शौकत अंसारी, सुभान अंसारी, अफजाल अंसारी, कलीम अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, ग्यासुद्दीन अंसारी, अब्बास अंसारी, जावेद अंसारी, अब्दुल रहीम इत्यादि लोग जुलूस में उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating