भवनाथपुर व्यवसायिक संघ ने व्यवसायियों के लिए छठ महापर्व पर आम की लकड़ी करेगा निशुल्क वितरण। व्यवसायियों को निशुल्क सदस्य ग्रहण करने के लिए किया आग्रह।

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता सचिव नवल किशोर प्रसाद कोषा अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि
छठ महापर्व के अवसर पर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ की ओर से सभी व्यवसायियों के लिए आम का लकड़ी का व्यवस्था किया गया है
जिन व्यवसाई को लकड़ी आवश्यक है वह संघ के सचिव नवल किशोर प्रसाद से संपर्क कर अपना लकड़ी 25 अक्टूबर 2022 तक बुक करा लें जो पूरी तरह निशुल्क है इसके लिए व्यवसाई को व्यवसायिक संघ का सदस्य होना आवश्यक है और जो सदस्यता नहीं ले पाए हैं वह सदस्यता ग्रहण कर प्राप्त कर सकते हैं लकड़ी का वितरण 28 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा
सभी आम जनों एवं व्यवसायी से आग्रह है कि दीपावली के अवसर पर भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दें तथा ऑनलाइन खरीदारी से दूरी बनाते हुए अपने नजदीकी दुकानों से सामान खरीदें ताकि दीपावली का दीपक हर एक घरो में खुशी से जले।
दीपावली के अवसर पर सभी दुकानदार, आमजनो, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन से अपील है कि अपने घरों कार्यालय के आस-पड़ोस को आवश्यक रूप से सफाई पर ध्यान देते हुए भवनाथपुर क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाने में सहयोग करें तथा छठ महापर्व हेतु सभी छठ घाटों का सफाई पर विशेष ध्यान दें
पुलिस प्रशासन इस त्यौहार के अवसर पर शराबी एवं चोर उचक्के पर विशेष रूप से ध्यान दें तथा भय मुक्त बनाने में सहयोग करें इस अवसर पर अध्यक्ष नितिश कुमार गुप्ता, सचिव नवल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य,जाकिर हुसैन, शमशेर अली, गणेश ऊरावं, सत्येंद्र सेठ, अजय साह, विष्णु सोनी, नंदू विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating