श्रीराम सेवा समिति के द्वारा स्टाल लगाकर छठ व्रतियों के बिच किया प्रसाद वितरण
सगमा से नूर अंसारी के रिपोर्ट
सगमा
सगमा प्रखण्ड के बीरबल गांव में श्रीराम सेवा समिति के द्वारा स्टाल लगाकर छठ व्रतियों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण की शुरुआत श्रीराम सेवा समिति के संरक्षक रामजन्म गुप्ता भाजपा के मण्डल महामंत्री पारस नाथ यादव सहित समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर की । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संरक्षक रामजन्म गुप्ता ने कहा की सन्तन ससंस्कृति में छठ महापर्व सबसे कठिन व पवित्र पर्व है यह पर्व गरीबी अमीरी का भेद भाव के बिना सभी लोग एक साथ मिलकर मानते हैं जिसके पास खर्च के लिए एक पैसा भी नही है तो उसके लिए कोई परेशानी नहीं देखा जाता है उसके मदद के लिए सैकड़ो हाथ खड़े हो जाते है, इसी उद्देश्य को देखते हुए श्रीराम सेवा समिति ने बीरबल गांव के गांधी चौक के पास स्टाल लगाकर नारियल, केला, बादाम, सेव, अमरूद, हल्दी, अगरबत्ती के साथ महावर का वितरण कर रही है, इसके लिए हम श्रीराम सेवा समिति के सभी जांबाज सिपाहियों को दिल से आभार प्रकट करता हूँ। जबकि भाजपा के पारस नाथ यादव ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने वाले श्रीराम सेवा समिति के साथ ग्रामीणों को अपनी ओर से छठ महापर्व के अवसर पर शुभकामना प्रकट करते हुए लोगो से शांति पूर्वक इस महापर्व को मनाने की अपील किया है। मौके पर संरक्षक रामजन्म गुप्ता के साथ अध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा सीताराम रवानी, मनिशंकर विश्वकर्मा, रविन्द्र कुमार, आसीस विश्वकर्मा, महेस प्रसाद, सुधीर कुमार, रामचन्द्र जी, कामेस्वर गुप्ता, चन्द्रमणि यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating