टंवड़ा पंचायत मे बुधवार को आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट- रमना प्रखंड के टंवड़ा पंचायत मे बुधवार को आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम मे दो बजे तक विभिन्न योजनाओं के लिए चार सौ पचास आवेदन संबंधित विभाग के स्टाल पर ग्रामीणों के द्वारा दिया गया।जिसमे पेंशन के लिए आठ,पेयजल से जुड़े दस,मनरेगा योजना के लिए एक सौ चालिस,जेएसएलपीएस के लिए आठ,आवास के लिए एक सौ पचास,महिला बाल विकास के पचपन,भूमि सुधार के तीन,15वाँ वित्त आयोग के नौ तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,कृषि व ई-श्रम योजना से जुड़ी एक-एक आवेदन दिया गया।इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जीप अध्यक्ष शांति देवी, जिला कार्यपाल दंड़ाधिकारी निधि रजवार,प्रमुख करुणा सोनी,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह,सीओ सतीश कुमार सिन्हा,मुखिया संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्जवलित कर किया।मौके पर निधि रजवार ने कहा कि सरकार आम लोगों के सुविधा के लिए उनके दरवाजे पर पहुंच कर समस्यों का सामाधान करना चाहती है।सरकारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसका प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर पंसस बुधन सिंह,बीपीयों रोहित शुक्ल,पंचायती राज प्रवेक्षक विक्रांत चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating