Read Time:1 Minute, 20 Second
खरौंधी ( गढ़वा): विगत 4 दिनों से चले आ रहे हैं लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व का अनुष्ठान सोमवार के सुबह उदयीमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो गया। उदीयमान भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला 36 घंटे के उपवास का पारण छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण कर किया। उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए खरौंधी प्रखंड डोमनी नदी चंदनी पर मूर्ति रखा गया था ,जिसका विसर्जन गाजे बजे के साथ किया गया।
इस मौके पर चंदनी मुखिया रामगहन मेहता, आजाद युवा क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, उपाध्यक्ष बबलू प्रजापति,सचिव अमरीश पासवान,योगेन्द्र प्रजापति,संजय मेहता,लल्लन प्रजापति, रिंकू प्रजापति, गणेश मेहता, पंकज मेहता, नितीश विश्वकर्मा, राजेंद्र राम राजेश प्रजापति नंदकिशोर प्रजापति सहती कई लोग उपस्थित थे।