0 0
पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने भाजपा प्रखंड कमेटियों को किया सम्मानित। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 49 Second

पंचायत प्रतिनिधि ईमानदारी से करें अपने कार्तब्यो का निर्वहन रामचंद्र चंद्रवंशी
आरसीआईटी के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन,पंचायत प्रतिनिधि हुए सम्मानित*
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने भाजपा प्रखंड कमेटियों को सम्मानित किया बिश्रमपुर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी कॉलेज के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.समारोह का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी व संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने किया.समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा प्रखंड कमेटी के कार्यसमिति सदस्य को सम्मानित किया गया.विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने सभी को खुद शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि कोई भी प्रतिनिधि छोटा या बड़ा नही होता.सभी का सम्मान बराबर है.कार्य क्षेत्र छोटा बड़ा हो सकता है.पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकार और कर्तव्य को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करेंगे तो गांवों का संपूर्ण विकास हो जायेगा.गांव व पंचायत के विकास में हर संभव मदद पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जायेगा.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र का पूर्ण विकास करना ही मेरा सपना है.विकास कार्यों में सबकी भागीदारी भी सुनिश्चित किया जायेगा. श्री चंद्रवंशी ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई टिप्स भी दिया.डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि बगैर किसी भेदभाव के गांवों का विकास करें.पंचायत के लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें.मौके पर वरीय भाजपा नेता टिकैत चौबे,विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, डॉ विनय प्रसाद शुक्ला,रविंद्रनाथ उपाध्याय,ओम प्रकाश तिवारी,जिला पार्षद विजय रविदास,प्रमुख रम्भा देवी,बबन राम,शिवबांश मिश्रा,नरसिंह चौबे,अनुज चौधरी,मनीष कुमार गुप्ता,मुखिया मंजू देवी,किरण देवी,अंजू देवी,संजू चौबे,रोशीला देवी,रम्भा मिश्रा,धर्मेंद्र चौधरी,सुनील कुमार चौधरी,दिनेश शुक्ला,प्रवीन मिश्रा,रविशंकर चौबे,उपेंद्र तिवारी,विनोद चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress