रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत राज्य परियोजना निदेशक रांची के निर्देशानुसार रंका प्रखंड के लगभग 160 विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, मेंढक दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, भाला फेंक प्रतियोगिता,जलेबी रेस, सहित लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया ।जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरडीहा, मध्य विद्यालय सलेया, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय रंका, बुनियादी विद्यालय रंका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघटवा ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेराशाम , सहित सभी विद्यालयों में विद्यालयों के शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिता में भाग दिलाया। बताते चलें कि यह प्रतियोगिता 11 नवंबर एवं 12 नवंबर को विद्यालय स्तर पर किया जाना है। तत्पश्चात प्रखंड स्तर पर इसका आयोजन 18 एवं 19 तारीख को किया गया है जिस में चयनित छात्र- छात्राओं को जिला एवं राज्य स्तर पर स्कूल एवं साक्षरता विभाग के द्वारा भेजा जाएगा। खेलो झारखंड कार्यक्रम का शुभारंभ आज विद्यालय स्तर पर किया गया था, जिसमें सरकार के निर्देशानुसार लगभग एक दर्जन विभिन्न खेल के क्रियाकलापों को किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित किया ।इस अवसर पर शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह से बच्चों को खेलाया ।इस अवसर पर प्रखंड के शिक्षक धीरज कुमार सिंह, शिवकुमार राम, बीरेंद्र राम, राम कुमार राम, संजय कुमार चौधरी, मोहन कुमार साह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अजीत कुमार पांडे ,मनोज कुमार, इरफान अहमद अंसारी ,त्रिलोकी प्रसाद, रूबी कुमारी, ,छाया सिन्हा, पिंकी कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर बच्चों का सहयोग प्रदान किया। जगह -जगह पर संकुल साधन सेवी भी बच्चों को उत्साहवर्धन किया।