खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा): प्रखंड के चौरिया गांव के दर्जनों राशन कार्डधारी लाभूकों ने पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी को उपायुक्त के नाम आवेदन देकर विकास भारती स्वयं सहायता समूह के डीलर मुन्नी देवी पर एक माह का राशन नही देने का आरोप लगाया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि डीलर मुन्नी देवी ने हमलोगो का अगस्त एवं सितंबर का पर्ची निकाल ली। दो माह का पर्ची निकालने के बाद सिर्फ एक माह का राशन दी। दूसरे माह का देकर राशन नही दी।
राशनकार्डधारी यदुनंदन चौधरी, नंदन कुमार पटेल, प्रहलाद चौधरी, अरुण चौधरी, नारद चौधरी, बैजनाथ चौधरी, बिफनी कुँवर, नेपुरी कुँवर, सभापति चौधरी, शोभा यादव सहित दर्जनों कार्डधारकों ने बताया कि हमलोग सभी डीलर मुन्नी देवी के दुकान से राशन उठाव करते है। हम लोगों को डीलर मुन्नी देवी अगस्त एवं सितंबर का पर्ची पॉस मशीन से अंगूठा लगवाकर निकाल ली। जब हमलोग राशन दोनो माह का लेने डीलर के घर गये तो डीलर के द्वारा एक माह का राशन नहीं दिया गया।
इस संबंध में विकास भारती स्वयं सहायता समूह के दुकानदार मुनी देवी के पति मंदीप साह ने बताया कि अभी एक माह का ही राशन आया है। दूसरा माह का राशन गोदाम से नहीं मिला है । जबकि जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने सितंबर महीने तक लाभुकों को शतप्रतिशत अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश डीलरों को दिया है। जब हमलोगो को दोनो माह का राशन नही मिला तो निराश होकर पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी से मिलकर उपायुक्त गढ़वा के नाम आवेदन देकर राशन दिलाने की मांग किये है।
इसकी जानकारी पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने बीडीओ सह एमओ गणेश महतो को दूरभाष पर दिया। साथ ही डीलर पर जांचोपरांत आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। इसके अलावे गोरखनाथ चौधरी ने बताया पर्ची निकालने के बावजूद राशन को नहीं देना गलत है। ऐसे में उपायुक्त एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर करवाई की मांग करेंगे। इस संबंध में डीलर के पति मनदीप साह ने बताया कि गांव में पॉश मशीन में नेटवर्क नहीं रहता है। गांव के एक पहाड़ पर नेटवर्क मिलता है। इसलिए सभी कार्डधारियों के सहमति पर ही दो माह का पर्ची निकाल दिया हूं। जैसे ही राशन मुझे मिलेगा मैं वितरण कर दूंगा।
Read Time:3 Minute, 24 Second