0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

भंडारिया से संवददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट

भंडरिया: भंडरिया मंडल भाजपा इकाई द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में प्रखंड मुख्यालय में जन आक्रोश रैली व विरोध- प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर ने की। इस मौके पर गढ़वा भाजपा जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो कार्यक्रम के प्रभारी उतम पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। जन आक्रोश रैली स्थानीय पी डब्लु डी डांक बंगला से चलकर, बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय तक गई व धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई। रैली में शामिल लोग वर्तमान सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे तथा हाथ में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो ने झारखंड की हेमंत सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे हैं तब से राज्य में अराजकता का माहौल बन गया है ।चारों तरफ लूट मची हुई है तथा अपराधियों का बोलबाला हो गया है। राज्य में लगातार अपराधिक घटना घटित हो रही हैं। वहीं सांसद प्रतिनिध रूपनिरंजन सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड राज्य की सरकार अवैध रूप से सिर्फ बालू, पत्थर बेचने का काम कर रही है। जब तक हेमंत सरकार को नहीं हटाएंगे तब तक भाजपा के कार्यकर्ता चुप बैठने वाली नहीं है। सभा को कार्यक्रम प्रभारी उतम पाण्डेय, भूषण सिंह, राजेश बर्मा,युुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल केशरी, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न मांगों से संबंधित मांग- पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती को सौंपा गया। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे भंडरिया, बरगढ़ प्रभारी रामकरेश चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि रूपनिरंजन सिन्हा, आनंद सोनी, विधायक प्रतिनिधि बड़गड़ ओमप्रकाश, भंडरिया प्रतिनिधी बिरझु सिंह, भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर,उपाध्यक्ष विनय जयसवाल, सुरेश केसरी आदि सहित अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *