0 0
बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद ने बिशुनपुरा मेन बाजार स्थित चक- चक मोड, बस स्टैंड के पास जसवाल मेडिकल एजेंसी का किया उद्घाटन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 44 Second

*बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद ने बिशुनपुरा मेन बाजार स्थित चक- चक मोड, बस स्टैंड के पास जसवाल मेडिकल एजेंसी का किया उद्घाटन*


बिशुनपुरा बाजार स्थित चक-चक मोड़, बस स्टैंड के पास थाना प्रभारी बुधराम सामद एवं श्यामलाल प्रसाद गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जसवाल मेडिकल एजेंसी का किया गया उद्घाटन।
आपको बताते चलें कि बिशुनपुरा बाजार में जयसवाल मेडिकल एजेंसी खुल जाने से अब लोगों को किफायती दरों पर दवा उपलब्ध हो पाएगी। मरीजों को दवा खरीदने के लिए गढ़वा शहर जाना पड़ता था जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसके मद्देनजर देखते हुए बिशुनपुरा जैसा सुदूरवर्ती क्षेत्र में मेडिकल एजेंसी खोला गया। आपको बता दु कि बिशुनपुरा से गढ़वा की दूरी लगभग 28 से 30 किलोमीटर है ।
जयसवाल मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल ने बताया कि हमारे यहां अंग्रेजी मेडिसिन के सभी प्रकार की दवाइयां होलसेल एवं रिटेल प्राइस में उपलब्ध है। मेरा मेन उद्देश्य है कि मरीजों को मेडिसिन उचित मूल्य पर मिले यही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, अब मरीजों को दवा के लिए दर व दर भटकना नहीं पड़ेगा। जयसवाल मेडिकल एजेंसी में सभी प्रकार की दवाइयां उचित मूल्य पर मिलेंगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अब लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिला में जाना नहीं पड़ेगा मेरा उद्देश्य है कि जयसवाल मेडिकल एजेंसी में जनरल फिजिशियन डॉक्टरों को बैठाया जाएगा ताकि गरीब से गरीब मरीज यहां आकर अपना इलाज करा सके । इस मौके पर ऋषिकेश चौधरी, डॉ मनोज यादव, डॉ श्याम लाल प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी शिव कुमार ठाकुर, पंकज चौधरी, इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी के जिला ब्यूरो इद्रीस अंसारी, डॉ आनंद कुमार रवि, श्रवण कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress