सांसद विधायक संयुक्त रूप से भंडरिया बडगड़ में 30 करोड़ के लागत से बनने वाले सड़क व पुलीया का किया शिलान्यास
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
सांसद वीडी राम, क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने शनिवार को भंडरिया बडगड़ प्रखंड में तीस करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद बीडी राम ने कहा कि भंडरिया बड़गड़ प्रखंड अति उग्रवाद प्रखंड रहा है ।यहां नक्सलियों के कारण विकास नहीं हो सका था। रघुवर दास की सरकार में नक्सलियों पर काबू पाया जा सका। अब क्षेत्र में विकास हो रही है ।क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि भंडरिया और बडगड प्रखंड में सड़क और पुल पुलिया का शिलान्यास किया गया है। ताकि क्षेत्र का विकास हो । उन्होंने कहा कि सड़क और पुल पुलिया बन जाने से आवागमन दुरुस्त हो जाएगा। इस दौरान भंडरिया से कुरुन सड़क 26 किलोमीटर 17 करोड़, चोटंगीया से संगाली तक 10 किलोमीटर राशि 7 करोड़ ,परस्वार से कुल्ही तक 9:30 किलोमीटर राशि 7 करोड़ ,कुल्ही गांव में दो पुलिया प्राक्कलित राशि ढ़ाई करोड़ शामिल है। योजनाओं के शिलान्यास के बाद भंडरिया पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों समस्याएं सुनी और जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष औम प्रकाश केसरी, अलखनाथ पांडे ,रघुराज पांडे ,मुकेश निरंजन सिन्हा, ठाकुर प्रसाद महतो ,राम करेस चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि रुप निरंजन सिन्हा , आनंद गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह , बड़बड़ विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश्वर ठाकुर भूषण सिंह ,ठाकुर प्रसाद महतो ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर ठेकेदार विनोद कुमार सिंह, मनोज सिंह प्रखंड प्रमुख रुकमणी देवी जिला परिषद सदस्य हीरवंती देवी ,बबलु सिन्हा सुशील सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating