रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
*शिक्षा ही एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसके द्वारा हम अपने समाज को सुषुप्त अवस्था से जागृत अवस्था में ला सकते हैं। :-उमा देवी पूर्व जिला पार्षद सदस्य*
अनुमंडल मुख्यालय चेक नाका स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पलामू के प्रथम सांसद स्वर्गीय *जेठन सिंह खरवार कि 42 वीं पुण्यतिथि गौरवशाली आदिवासी समाज की ओर से मनाई गई।* दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी पूर्व सदस्य उमा देवी, प्रतिनिधि रतन सिंह ,सुरेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बताते चलें कि प्रत्येक प्रत्येक वर्ष गौरवशाली आदिवासी समाज के द्वारा इनकी पुण्यतिथि आयोजित किया जाता रहा है। इस अवसर *पर गौरवशाली खरवार समाज के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह* ने कहा कि खरवारों की खोई हुई प्रतिष्ठा को देश की पटल पर ले जाने के लिए हम कृत संकल्पित हैं ।आदिवासी नेता कपिलदेव सिंह ने कहा स्वर्गीय जेठन सिंह के अरमानों को पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
*पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा देवी ने* कहा कि आदिवासी बहुल इस अनुमंडल मुख्यालय में आदिवासी एकजुट होकर आदिवासियों की खोई हुई गरिमा को प्राप्त करने की जरूरत है ।यह तभी संभव है जब हम सभी एक सूत्र में बंधकर किसी कार्य को करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जमाना था ,जब यहां के आदिवासी संसद के पटल पर जाकर अपनी डंका बजाया करते थे ।लेकिन आज आजादी के अमृत काल में भी हम जहां खड़े थे वहीं पर आज भी खड़े हैं। हमें अपने बच्चों को शिक्षित कर इस समाज को शिक्षित करने की जरूरत है। शिक्षा ही एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसके द्वारा हम अपने समाज को सुषुप्त अवस्था से जागृत अवस्था में ला सकते हैं।मौके पर उपस्थित कपिल देव सिंह, कर्म देव सिंह, सुनील सिंह,प्रताप सिंह, सीताराम सिंह संजय सिंह ,सुनेश्वर सिंह,लिलेश्वर सिंह ,रतन सिंह ने भी अपनी अपनी बातों को रखा।
Read Time:2 Minute, 54 Second