Palamu News। बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से किया लूट।
Palamu। पलामू में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद,
मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच- 98 पर चपरवार स्थित विजय तारा पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात करीब एक बजे पहुंचे 3 अपराधियों ने हथियार के दम पर कर्मचारियों से 60 हजार रुपये की लूट कर ली। अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। सीसीटीवी में कैद हुए लोगों की पहचान के लिए पूरी रिकार्डिंग अपने साथ ले गई है।इधर घटना के बारे में कर्मचारियों ने बताया कि तीनों अपराधी एक ही बाइक से आए। इनमें से एक व्यक्ति बाइक लेकर मुख्य पथ पर खड़ा हो गया। दो लुटेरे पंप के कार्यालय में आए ।
अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी युगलकिशोर, दिनेश कुमार व रवि कुमार को रिवाल्वर की नोक पर कब्जे में ले लिया ।
डीएसपी अजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । यह पेट्रोल पंप व्यवसायी रवि शंकर सिंह का है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating