पलामू में दो बाईक की टक्कर में पोस्टमास्टर की हुई मौत
पलामू जिले के NH-98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के समीप हुआ. दुर्घटना में एक बाइक पर सवार पोस्ट मास्टर ललित प्रसाद सिंह (55वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति जख्मी हुआ है. उसे पुलिस कस्टडी में ले ली है. घटना रविवार देर शाम हुई. मृतक पोस्टमास्टर ललित प्रसाद सिंह हल्का गांव के रहने वाले थे.
जानकारी के अनुसार हरिहरगंज की ओर से एक बाइक पर सवार होकर ललित प्रसाद सिंह अपने गांव जा रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से दूसरी बाइक पर एक युवक आ रहा था. तेंदुआ कला गांव के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. जख्मी हालत में पोस्ट मास्टर को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बिहार के कुटुंब थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह भी अपने घर ही जा रहा था.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating