भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना, वीडियो को सौंपा मांग पत्र।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-14 सूत्री मांगपत्र के समर्थन मे बुधवार को भाकपा अंचल कमिति के तत्वधान मे कार्यकर्ताओं ने रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया।धरना के अंत मे बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह को मांगपत्र सौंपा।इसके पहले अंचल सचिव गोपाल यादव के नेतृत्व सैकड़ो कार्यकर्ता रैली की सकल सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे।जहां रैली धरना मे तब्दील हो गया।धरना को संबोधित करते हुए मजदूर नेता गणेश सिंह ने कहां कि देश की सरकार कृषि और किसानो को कारपोरेट के हाथों गुलाम बनाना चाहती है।सरकार कारपोरेट घरानो को आर्थिक मदद पहुंचा रही है।लोग महंगाई,बेरोजगारी से परेशान है।सहारा इंडिया बैंक मे 13 करोड़ जमाकर्ताओ की पूंजी फस गई ।12 लाख लोगो का रोजगार छिन गया है लेकिन सरकार सेवी का बहाना बनाकर लोगो को गुमराह कर रही है।धरना को पूर्व जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,नवरंगी पाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।धरना के अंत मे 14 सूत्री मांगपत्र ललीत प्रसाद सिंह को सौंपा गया जिसमे हाल सर्वे को निरस्त कर रजिस्टर दो को मान्यता देने,सहारा इंडिया के निवेशकों के राशि लैटाने,जंंगली जानवरों से हुई फसल नुकसान की मुआवजा देने सहित कई मांग सामिल है।इस अवसर पर मुन्ना राम,राजकुमार राम,जगमोहन उरांव,अयोध्या यादव,बेबी देवी सहित कई लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating