अपराधियों ने ज्वेलरी के कर्मचारियों से 32लाख रुपए लूट कर हुए फरार
घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डायगोनल रोड के पास स्थित केनरा बैंक की है । जहा अपराधियों ने ज्वेलरी के कर्मचारियों से 32लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वही लूट की घटना के बाद मौके पर एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारी प्रदुमन मंडल और विजय कुमार शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने के कारण सोमवार को करीब 32लाख रुपए जमा करने बिष्टुपुर स्थित केनरा बैंक पहुंचे। जैसे ही दोनो कैनरा बैंक के गेट के भीतर घुसे उसी बीच दो अज्ञात बदमाशों ने दोनों को पीछे से पकड़ लिया । घटना के समय भागने का प्रयास करने पर एक कर्मचारी को अपराधी ने दबोच लिया और पिस्टल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद बैग को लेकर फरार हो गया। बताया गया कि घटना के समय कैनरा बैंक के गेट पर कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने कहा कि घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया है।सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों का पता लगाने की कोशिश की जा रहा है। बहुत जल्द ही अपराधीयों को पकड़ कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating