विद्युत विभाग के द्वारा सोनपुरवा (मझिआंव) में उपभोक्ताओं पर की गई बड़ी करवाई, 9 उपभोक्ताओं काटा गया कनेक्शन।
संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
सोनपुरवा (मझिआंव) बिजली विभाग द्वारा इन दिनों बड़ी कार्रवाई की जा रही है, आपको बता दूं कि वैसे उपभोक्ता जिन का बकाया बिल 5000 रुपये से अधिक है ,वैसे उपभोक्ताओं का लाइन डिस्कनेक्ट किया जा रहा है । ताकि उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा कर सके। वही मौके पर डिस्कनेक्शन करने पहुंचे ऊर्जा साथी सुनील कुमार , मानव दिवस कर्मी जितेंद्र कुमार रवि, गुड्डू सिंह, सुनील कुमार रजक ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम गठित किया गया है ,जो गांव के प्रत्येक घर पहुंच कर उनका बिल दिया जा रहा है । तथा वैसे उपभोक्ता जिन पर बकाया राशि ₹5000 से अधिक है, उनका कनेक्शन काट दिया जा रहा है, लाइन काटने के साथ -साथ सभी उपभोक्ताओं को समझाया गया कि बकाया बिल जमा कर, बिजली विभाग से आरसीडीसी रसीद कटवा कर ही लाइन जलाएं नहीं तो दुबारा बिजली उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए करवाई की जाएगी। साथ में बताया गया कि प्रत्येक महीने की 7 और 24 तारीख को मझिआंव ग्रिड में बिल कलेक्शन कैंप का आयोजन किया जाता है। जहां पर उपभोक्ता पहुंचकर अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। सोनपुरवा गांव में सुदीप कुमार चौधरी, राम लखन चौधरी, नागेंद्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी, नारायण प्रजापति, महेश्वर चौधरी, सुकन चौधरी, कैलाश चौधरी, अल्ले रसूल खान इत्यादि उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating