उतर कोयल परियोजना उवि के अधिग्रहण कराने को लेकर 25 सदस्यीय कमेटी बनी।
मोहम्मदगंज से बिट्टू सिंह की रिपोर्ट
स्थानीय उत्तर कोयल परियोजना उच्च विद्यालय के शिक्षा विभाग के तहत अधिग्रहण कराने को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में भारी संख्या में अभिभावक व अन्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इसके लिए 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र बहादुर सिंह, युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,डा. आरसी मेहता, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड 20-सूत्री समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ज्याउद्दीन खान, अजीत सिंह, राकांपा प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुड्डू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, मानिकचंद शर्मा, नर्वदेश्वर सिंह, राजकुमार मेहता के अलावा नित्यानंद पाठक, कपिलदेव नारायण सिंह, धीरेंद्र बैठा, रौशन कुमार, सुशील मेहता, संदेश राम, रामजन्म राम, फिरोज खान, रामदेव मेहता, कामेश्वर मेहता और पंसस ममता देवी सहित अन्य कई लोग शामिल किए गए हैं। बताया गया कि प्रतिनिधि मंडल जल्द ही इस विद्यालय के अधिग्रहण कराने को लेकर आधारभूत कागजात के साथ संबंधित अधिकारियों व मंत्री से मिलेगा। बैठक में शिक्षक चंद्रशेखर मेहता के अलावा सुरेश पासवान,निर्मला देवी, पूरन राम, रमेश मेहता, अशोक यादव, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र उरांव सहित अन्य कई लोग शामिल थे। बताते चलें कि इस विद्यालय की स्थापना 1985 में हुई है। जो जलसंसाधन विभाग से संचालित होता आया है। 2011 से इसे शिक्षा विभाग के तहत अधिग्रहण को लेकर प्रयास किया जाता रहा है।मगर अबतक इसमें सफलता नहीं मिलने की स्थिति में इसके लिए अभिभावकों को आगे आना पड़ा। इससे इस विद्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। एक-एक कर सभी शिक्षकों के सेवानिवृत्त होते जाने के कारण इसके बंद हो जाने नौबत आ गई है।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या,अवैध संबंध के शक में 10 वर्षों का विवाद आया सामने
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बड़ंडा गांव के टोला नावाडीह में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक घटना ने पूरे...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
Average Rating