0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

मोहम्मदगंज से बिट्टू सिंह की रिपोर्ट

स्थानीय उत्तर कोयल परियोजना उच्च विद्यालय के शिक्षा विभाग के तहत अधिग्रहण कराने को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में भारी संख्या में अभिभावक व अन्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इसके लिए 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र बहादुर सिंह, युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,डा. आरसी मेहता, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड 20-सूत्री समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ज्याउद्दीन खान, अजीत सिंह, राकांपा प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुड्डू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, मानिकचंद शर्मा, नर्वदेश्वर सिंह, राजकुमार मेहता के अलावा नित्यानंद पाठक, कपिलदेव नारायण सिंह, धीरेंद्र बैठा, रौशन कुमार, सुशील मेहता, संदेश राम, रामजन्म राम, फिरोज खान, रामदेव मेहता, कामेश्वर मेहता और पंसस ममता देवी सहित अन्य कई लोग शामिल किए गए हैं। बताया गया कि प्रतिनिधि मंडल जल्द ही इस विद्यालय के अधिग्रहण कराने को लेकर आधारभूत कागजात के साथ संबंधित अधिकारियों व मंत्री से मिलेगा। बैठक में शिक्षक चंद्रशेखर मेहता के अलावा सुरेश पासवान,निर्मला देवी, पूरन राम, रमेश मेहता, अशोक यादव, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र उरांव सहित अन्य कई लोग शामिल थे। बताते चलें कि इस विद्यालय की स्थापना 1985 में हुई है। जो जलसंसाधन विभाग से संचालित होता आया है। 2011 से इसे शिक्षा विभाग के तहत अधिग्रहण को लेकर प्रयास किया जाता रहा है।मगर अबतक इसमें सफलता नहीं मिलने की स्थिति में इसके लिए अभिभावकों को आगे आना पड़ा। इससे इस विद्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। एक-एक कर सभी शिक्षकों के सेवानिवृत्त होते जाने के कारण इसके बंद हो जाने नौबत आ गई है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *