रक्तदान जीवनदान रक्तदान पुण्य का कार्य : धीरज मिश्रा
बुधवार को सुबह से ही एक खबर वायरल थी की छतरपुर प्रखण्ड निवासी भरत यादव के नौ माह के बच्चे को ए निगेटिव रक्त की आवश्यकता है यह रक्त औसतन ब्लड बैंक में अनुपलब्ध रहता है और इसी अनुपलब्धता के कारण बच्चे को रांची रेफर कर दिया गया है।इस खबर को सुनकर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी सक्रिय हुए और इंसानियत का रिश्ता के संचालक सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा से संपर्क किया।यह ग्रुप काफी मुश्किल ग्रुप है और इस ग्रुप के तलाश में पूरी राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी सक्रिय हो गई।आखिरकार सेना परिवार को सफलता मिली और हुसैनाबाद निवासी किशोर कुमार सिंह सेना परिवार के आग्रह पर ए निगेटिव रक्त दान कर बच्चे को उपलब्ध कराया।इस संबंध में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी ने कहा कि सेना परिवार समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करने में विश्वास करती है और जहाँ तक संभव हो पाता है रक्त दान व अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाती है।रक्त दान के अवसर पर प्रमंडलीय संरक्षक राकेश पांडेय,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,समाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा,युवा वाहिनी के जिला कार्यसमिति सदस्य गोरख पाठक,अमीत सिंह व बच्चे के परिजन उपस्थित थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating