0 0
बीएनटी संत मैरी स्कूल, गढ़वा में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में आयुक्त ने लिया भाग, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 19 Second


स्वामी विवेकानंद हम सबों के आदर्श हैं। उनकी जयंती हर वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिनके मन में कुछ अलग कर गुजरने की सोच रहती है वहीं युवा हैं। युवाओं को हमेशा व्यक्ति एवं समाज के लिए कुछ करने की सोच रखनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवाओं को सही दिशा में ले जाता है। उनके आदर्शों को अपनाना होगा। उनकी सोच का अनुकरण कर प्रेरणा लेते हुए उनकी सोच एवं उनके संदेश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के सोनपुरवा के बीएनटी संत मैरी स्कूल में आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने वार्षिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न मॉडल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर गढ़वा के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार यादव, अंचल अधिकारी मयंक भूषण
आदि थे।

आयुक्त ने पलामू प्रमंडल के युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी अभिभावकों का कर्तव्य है की बच्चों को सही दिशा दें। इसके लिए उन्हें स्वामी विवेकानंद की सोच को अपनाना होगा। उनके आदर्शों को अपनाते हुए अपने को मजबूत एवं सबल बनाना होगा। साथ ही अपने परिवार एवं समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभानी होगी। इसके पूर्व आयुक्त एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।

विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के विभिन्न कौशल देखने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल ज्ञानवर्धक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने सभी का स्वागत किया एवं विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही वार्षिक प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सोलर पावर, सिंचाई प्रणाली, डिजिटल इंडिया, ऑटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल, मौसम में बदलाव आदि से संबंधित विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत किया था। साथ ही आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई थी। वहीं विभिन्न महापुरुषों के स्केच बनाए थे। आयुक्त सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।

युवा दिवस पर आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का संचालन संजीव रंजन तिवारी एवं रूपम दुबे ने की। मौके पर शिक्षक नीरज कुमार, रुकमणी द्विवेदी, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, अभिषेक दुबे, गिरजा प्रसाद के अलावा अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress