Read Time:1 Minute, 17 Second
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
अनुमंडल क्षेत्र रंका प्रखण्ड प्रमुख हेमंत लकडा ने दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। पहला ट्राईसाईकिल रंका गौरगाडा निवासी सुरेन्द्र प्रसाद को दिया गया जबकि दूसरा ट्राई साइकिल अम्बिका राम सेवाडीह निवासी को दिया गया। इन दोनों दिव्यांग लम्बे समय से प्रखण्ड की चक्कर लगातार लगा रहें थे।बताते चले कि इन दिनों ट्राई साइकिल वितरण करने के लिए हेमंत कुमार लकडा ने दिव्यांगों को खोज-खोज कर ट्राई साइकिल का वितरण करा रहे हैं। इस कार्य में रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम , चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू प्रसाद गुप्ता विश्रामपुर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।