0 0
प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में धूम-धाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 17 Second


बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट



बिशुनपुरा (गढ़वा): स्वामी विवेकानंद का मोटिवेशन लाइन जो लोगों छात्रों को एक शक्ति प्रदान करती है ,जो उन्होनें यह संदेश देते हुए कहा था की “उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए” यह कथन आपने सुना ही होगा। यह कथन स्वामी विवेकानंद जी का है। जिनका जन्मदिवस पूरे राष्ट्र में “युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है इसी अवसर पर आज प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर द्वारा उनके जयंती के रुप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पर पुष्प और मालार्पण करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। वहीं मंच का संचालन मुस्कान कुमारी के द्वारा किया जा रहा था। इसके बाद छात्र- छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया” जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा रानी कुमारी के द्वारा राष्ट्र गीत गाया गया। इसके बाद बिशुनपुरा के पेटिंग आर्टिस्ट छोटू कुमार के द्वारा प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के संचालक पंकज गुप्ता को उनके जन्म अवसर तथा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर स्वामी विवेकानंद तथा भगवान श्री राम का पेंटिंग तस्वीर भेंट कि गई। वहीं उनके जन्म पर बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी। वहीं पर छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने-अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को उनके आदर्श विचार और गुणों को बताया गया। जहां शिक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि मेहनत करने से सब कुछ पाया जा सकता है और अपनी छोटे से जीवन को इतना विस्तारित कीजिए कि वह अनंत काल तक जीवित रहे” अपने आप को पहचानिए और और कठिन मेहनत कीजिए। वहीं इस कार्यक्रम में शिक्षक गण और छात्र छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। जहां प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के संचालक पंकज गुप्ता, विनोद प्रसाद गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, शिक्षक राजाराम,छोटू कुमार, शिक्षक अशोक कुमार मेहता तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress