मंकर संक्रांति का मेला सूर्य मंदिर के प्रांगण में लगेगा।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा के राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगने वाला 14 जनवरी मंकर संक्रांति का मेला इस वर्ष से बिशुनपुरा बांकी नदी तट पर निर्माणधीन सूर्य मन्दिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। वहीं इसकी जानकारी देते हुए सूर्य मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर,सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिक्षक अशोक कुमार मेहता, संयोजक पृथ्वी पाल, अंकेध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, ने सामूहिक रूप से बैठक के बाद बताया की मन्दिर कमिटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है, की अब से मंकर संक्रांति का मेला बांकी नदी तट पर सूर्य मन्दिर विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित होगी। वही सूर्य मंदिर विकास समिति के सचिव महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी श्रद्धालु भक्तगण,माता एवं बहने मंकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14/1/2023 दिन शनिवार को बाकी नदी तट पर स्नान कर, भगवान भास्कर की पूजा -अर्चना कर दर्शन करें वह पुण्य के भागी बने ।वहीं इसकी सूचना प्रचार प्रसार एवं न्यूज ख़बर के माध्यम से हर जगह हमलोग बताने का काम कर रहे हैं। जहां हर वर्ष राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में लगने वाली मकर संक्रांति मेला जिसे अब इस वर्ष से सूर्य मन्दिर विकास समिति द्वारा भगवान भास्कर के छत्रछाया में बांकी नदी किनारे आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया की इसकी सूचना मंदिर विकास समिति द्वारा हर रविवार को लौडिस्पिकर द्वारा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं मेला के आयोजन को लेकर सूर्य मन्दिर विकास समिति द्वारा नदी किनारे साफ -सफाई कराई जा रही है। वहीं मन्दिर विकास समिति के संरक्षक मोती प्रसाद गुप्ता, रोहित प्रसाद गुप्ता, गोपाल पाल, लखनदेव शर्मा, युगेश्वर राम, श्यामसुंदर राम, भोला शर्मा, गणेश पाल, बंसी पासवान, दशरथ चंद्रवंशी, सुमंत मेहता, असर्फी मेहता आदि लोगों ने इसकी निर्णय ली।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating