रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया । उद्घाटन प्रमुख करुणा सोनी,उप प्रमुख खदीजा बीबी, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के मुख्य प्रशिक्षक अरुण पांडेय ने योजनाओं के चयन एवं क्रियान्यवयन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित की जा रही विकास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचना ही कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि सही योजना का चयन किया सके।मौके पर प्रखंड समन्वयक विक्रांत कुमार ,गिरिजेश शर्मा,पवन तिवारी,पनस्स सीता देवी,मुखिया अजित कुमार पांडेय,संतोष कुमार सिंह,दुलारी देवी,अनीता देवी,स्वीटी वर्मा, सोनी देवी,प्रमिला देवी,सावित्री देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating