बिशुनपुरा में ख्वाजा गरीब नवाज के दीवानों को चादर पोशी के लिए किया गया रवाना।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मधुरी में ख्वाजा गरीब मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 801वां उर्स मे चादर पोशी करने जा रहे लोगों को माधुरी अल्पसंख्यक कमेटी के लोगों ने फूल- माला पहनाकर रवाना किया। कमेटी के सदस्य हशमत अंसारी ने बताया कि अजमेर शरीफ जाने के बाद ख्वाजा गरीब मैनुद्दीन चिश्ती के जिसने भी चौखट चूमी, वह खाली हाथ नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रहमत और बरकतों का ‘रमजान’का पाक महीना चल रहा है। रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक रोजा रखते हैं और इबादत मांगते हैं। इस दौरान वे कई जगह पर चादर पोशी भी करते हैं ,रहमत और बरकत के लिए दुआ भी मांगते हैं।उन्होंने बताया कि मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह पर किसी भी समुदाय, धर्म , गरीब, अमीर के लोग चादर पोशी करने के लिए जाते हैं। बताया जाता है कि सभी लोगों पर उसके रहम-ओ- करम का नूर बराबरी से बरसता है। राजा हो या रंक ,हिंदू हो या मुसलमान जिसने भी उसकी चौखट चुम्मी खाली हाथ नहीं लौटा। रमजान के इस महीने में चादर पोशी करने जा रहे हैं लोगों में हाफिज अख्तर रजा, तकरीम अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, डॉ. शमीम अंसारी, जहीर अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी का नाम शामिल है। इस मौके पर माधुरी कमेटी के सदर हशमत अंसारी, तौफीक अहमद, सद्दाम अंसारी, सलीम अंसारी, हसमत अंसारी, मुबारक हुसैन, सदीक अंसारी इत्यादि कमेटी के लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating