0 0
नगर पंचायत ने चलाया डस्टबिन वितरण अभियान,150 हितग्राहियों को किया वितरण। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


हुसैनाबाद नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डों में घर घर हितग्राहियों को डस्टबिन वितरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज वार्ड -2 में डस्टबिन वितरण अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी ने बताया की नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत की ओर से घर-घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को वार्ड-2 के स्टेशन रोड से किया गया। कार्यक्रम में  नगर  अध्यक्ष शशि कुमार, नगर  उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी,नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी,नपं कर्मी रवि यादव आदि ने हितग्राहियों को डस्टबिन प्रदान कर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर नगर  अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा की नगर वासी नगर पंचायत का सहयोग कर नगर को स्वच्छ सुंदर नगर बनाने में सहयोग प्रदान करे।उन्होंने कहा कि शिघ्र ही नपं क्षेत्र के सभी वार्डो में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की नगर पंचायत के कर्मचारियों व स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और श्रम से निरंतर नगर में साफ सफाई का क्रम जारी है।शहर के सभी वार्डो में स्वच्छता हो इसे लेकर घर घर डस्टबिन दिए जा रहे है। जिससे की सुविधा के साथ घर का कचरा गाड़ी में डाला जाए।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress