सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट – रमना थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सरस्वती पूजा आयोजन समिति के लोग शामिल हुए।पुलिस निरिक्षक कृष्णा कुमार ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की।उन्होंने कहा थाना क्षेत्र मे आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा के सभी आयोजन कर्ता अपने कमिटि की सूची मोबाईल नंबर के साथ थाना और अंचल कार्यालय मे निर्धारित तिथि तक जमा करा दे।साथ ही विसर्जन तय समय और तिथि पर करें।डीजे के साउंड वैलुम और अश्लिल गाना पर प्रतिबंद्ध रहेगा।कृष्णा कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह ने भी उपस्थित लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया।बैठक को प्रमुख करुणा सोनी,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने संबोधित किया।इस अवसर पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, मुखिया दुलारी देवी, अनीता देवी, मुखिया सोनी देवी,अजीत कुमार पांडेय,नसरुद्दीन अंसारी,जसवंत पासवान,गुलाम अली अंसारी,सुदर्शन बियार सहीत कई लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating