नगर पंचायत ने चलाया डस्टबिन वितरण अभियान,150 हितग्राहियों को किया वितरण।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डों में घर घर हितग्राहियों को डस्टबिन वितरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज वार्ड -2 में डस्टबिन वितरण अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी ने बताया की नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत की ओर से घर-घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को वार्ड-2 के स्टेशन रोड से किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शशि कुमार, नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी,नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी,नपं कर्मी रवि यादव आदि ने हितग्राहियों को डस्टबिन प्रदान कर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा की नगर वासी नगर पंचायत का सहयोग कर नगर को स्वच्छ सुंदर नगर बनाने में सहयोग प्रदान करे।उन्होंने कहा कि शिघ्र ही नपं क्षेत्र के सभी वार्डो में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की नगर पंचायत के कर्मचारियों व स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और श्रम से निरंतर नगर में साफ सफाई का क्रम जारी है।शहर के सभी वार्डो में स्वच्छता हो इसे लेकर घर घर डस्टबिन दिए जा रहे है। जिससे की सुविधा के साथ घर का कचरा गाड़ी में डाला जाए।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
Average Rating