0 0
ऊर्जा मेला में बिजली बचाने की अपील, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 5 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप नव निर्मित पावर सब स्टेशन परिसर में शनिवार को ऊर्जा मेला लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक कमलेश कुमार सिंह ,बिधायक प्रतिनिधि अजित सिंह,विभाग के एसडीओ संजय कुमार,कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। काफी संख्या में उपभोक्ता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर मेला में पहुंचे और आवेदन दिया।कई लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया।कहा लोगों को सहूलियत देने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा सौ यूनिट बिजली मुफ्त में दिया जा रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल किश्त में जमा करने की सहूलियत भी दी गई है।क्षेत्र में बिजली से जुड़ी जितनी भी समस्या है उसे दूर करने का प्रयास हो रहा है।विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर आगे भी छोटी मोटी समस्या को दूर किया जायेगा।मौके पर मानव दिवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर,उबैत अंसारी,संतोष सिंह समेत काफी संख्या में बिजली उपभोक्ता मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress