0 0
राज्य में आगामी लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जिला स्तरीय कार्यसमिति का बैठक किया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 18 Second

मंझिआंव (गढ़वा):राज्य में आगामी लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जिला स्तरीय कार्यसमिति का बैठक किया गया।

मंझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव प्रखंड के शिवेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में भाजपा जिला स्तरीय कार्यसमिति
बैठक का आयोजन किया गया। वहीं बैठक तीन सत्रों में किया गया जिसमें सबसे पहले करकर्ताओ का पंजीयन, उद्घाटन एवम अध्यक्षीय उद्बोधन , डाटा प्रबंधन का उपयोग ,सोशल मीडिया का प्रभाव, केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं द्वितीय सत्र में संगठनात्मक चर्चा जैसे शक्ति केंद्र भूत कमेटी पन्ना प्रमुख का गठन एवं प्रधानमंत्री जी के मन की बात एवं तृतीय सत्र में जी-20 का नेतृत्व करता भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व क्षितिज पर चमकता भारत राजनीति पर चर्चा राज्य सरकार की नाकामी एवं हमारी भूमिका जैसे अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश सेवा में जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा कार्यकारिणी जिला स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश से जिला प्रभारी एवम विश्रामपुर ,मंझिआंव विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सह विकास पुरुष माननीय श्री रामचंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। वही मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, अमित सिंह, ओमप्रकाश केसरी ,विभाकर पांडे, अलखनाथ पांडे ,रामचंद्र केसरी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, संतोष कुमार दुबे ,रघुराज पांडे, जवाहर पासवान, शिवधारी राम सहित अन्य प्रदेश से जिला प्रभारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भाजपा जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताते चलें कि आगामी 2024 में विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव को देखते हुए पंचायत से प्रदेश स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं केंद्र सरकार के द्वारा जन जन तक किए हुए कार्यों से अवगत कराने को लेकर निर्देश दिया गया। और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना फेकने का संकल्प लिया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress