0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

भाजयुमो गढ़वा ग्रामीण एवं गोवावल मंडल की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय.. वंदे मातरम्.. भाजयुमो जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद जैसे.. नारे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाए। वर्तमान की झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार मुक्त करने का काम किया है गलत नियोजन नीति बनाकर झारखंड वासियों को छलने का काम किया है उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए गांव शहर हर क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़कर कर संगठित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो मंडल से लेकर बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगा। भाजयुमो से जुड़ने के लिए युवाओं का एक जत्था तैयार बैठा है उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रमुख अंग भाजयुमो है जो युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करता है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा प्रवासी प्रभारी मुकेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही झारखंड को भ्रष्ट झामुमो सरकार से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है भाजयुमो के नेतृत्व में युवा वर्ग भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है।
भाजयुमो जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है लेकिन भाजयुमो युवाओं के उत्थान के लिए दिन रात संघर्ष करने को तैयार हैं कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो गोवावल मंडल महामंत्री अनित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिपिन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा प्रिंस तिवारी ओमप्रकाश पासवान सुमित तिवारी ब्रजेश कुमार प्रशांत चौधरी अरविंद प्रजापति सुधीर कुशवाहा आशीष तिवारी रविरंजन गुप्ता शुभम कुमार राहुल शर्मा विवेक ठाकुर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *