0 0
भाजपा नेता रविंद्र सिंह ने संत रविदास की जयंती पर किया नमन,बोले -उनके विचार समाज कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 4 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिलै  सबन को अन्न।छोट बड़ों सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न अपने उक्त विचारों से  संपूर्ण जगत में सामाजिक एकता व समरसता का संदेश देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक, परमज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर रविवार को उर्दवार मंडल के ग्राम कचरा के रैदास मुहल्ले में  आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह ने कही ।उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता व समरसता के लिए आजीवन प्रयासरत रहे महान समाज सुधारक संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी महाराज के विचार युगों-युगों तक समाज कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि कर्म प्रधान को महानता देने वाले संत एक महान कवि व समाज सुधारक की भूमिका में भी उनका अग्रणी योगदान रहा है।साथ ही उन्होंने संत रविदास की जयंती पर क्षेत्र वाशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर भाजपा उर्दवार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता,  विजय कुमार सिंह, भीम मेहता, ग्राम कचरा एवं अली मदद के आयोजन समिति के सदस्यों में मुंशी राम, बाली राम, टीमल राम, सुनील राम, अर्जुन राम, लल्लूराम, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, नंदकेश्वर राम, बालकेश राम, कृष्णा राम समेत कई  नववुवक वर्ग के लोग उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress