हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहने : कर्नल संजय
हुसैनाबाद अविनाश कुमार की रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह किसान ब्रिगेड संरक्षक कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से सड़क सुरक्षा नियम वाहन चालकों से पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग हेलमेट पुलिस से बचने के लिए पहनते है लेकिन हेलमेट हमारे जीवन के रक्षा के लिए है। बिना हेलमेट के हाल फिलहाल में हमारे आस-पास में कई दर्दनाक दुर्घटनाएं घटित हुई हैं । जैसे सिंदुरिया निवासी देवेंद्र कुमार सिंह का मृत्यु, कमगारपुर में दो लोगों का बाइक दुर्घटना में मौत, सिमरसोत में एक युवक का मौत तथा दंगवार रोड, देवरी रोड, जपला छतरपुर तथा हैदरनगर रोड में भी इस तरह की घटनाएं दिन प्रतिदिन घटित होती आ रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि ज्यादातर लोग सड़क सुरक्षा और उससे जुड़े नियमों के बारे में जानते नहीं हैं, जिस कारण दुर्घटनाएं और हादसे होते रहते हैं। बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाना,नशे में गाड़ी चलाना, ड्राइवर का ध्यान बंटाने वाली चीजें,ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना,सीट बेल्ट नहीं लगाना या हेलमेट नहीं पहनना तथा लेन का पालन नहीं करना और ओवरटेकिंग करना दुर्घटनाएं के मुख्य कारण है।
इसलिए यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि छोटी सी भी गलती हो जाने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating